फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज यूएन में छेड़ सकते हैं कश्मीर राग

Fri, 26 Sep 2014 11:19 AM IST
ब्रजेश उपाध्याय/बीबीसी संवाददाता, वॉशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की ओर से कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज़ अहमद ने न्यूयार्क में पाकिस्तानी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई वजह नहीं है कि पाकिस्तान भारत के दबाव में आए और संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मसला न उठाए।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

इस बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में भाग लेने के लिए गुरुवार रात अमेरिका रवाना हुए और वो शुक्रवार की सुबह न्यूयॉर्क पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


मुलाक़ात की संभावना

पाकिस्तान के इस बयान को देखते हुए कहा जा सकता है अमेरिका में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की मुलाक़ात नहीं होगी। हालांकि कुछ समय पहले तक इस बात की संभावना जताई जा रही थी।

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सलाहकार सरताज़ अज़ीज़ यहां राष्ट्रमंडल देशों के एक कार्यक्रम में मिले थे। लेकिन अब तय लगता है कि विदेश मंत्री स्तरीय की वार्ता भी नहीं होगी।
विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश सचिव ने यह भी कहा कि विदेश सचिव स्तर की बातचीत को भारत ने बंद किया था। इसलिए अगर भारत की ओर से कोई पहल होती है तभी विदेश सचिव स्तर की बातचीत होगी। इसके लिए पाकिस्तान अपनी ओर से कोई पहल नहीं करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें