फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक आर्मी चीफ को गले लगाना जघन्य अपराध, सिद्धू पीओके राष्ट्रपति के बगल में क्यों बैठे: भाजपा

Sat, 18 Aug 2018 04:42 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तानी सेना के चीफ कमर जावेद बाजवा से गले मिलने पर भाजपा ने कड़ी आलोचना की है।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि 'जनरल बाजवा से गले मिलना कोई साधारण बात नहीं। यह एक जघन्य अपराध है। पीओके के राष्ट्रपति को सिद्धू के बगल में क्यों बैठाया गया इस पर भी भाजपा ने कांग्रेस मंशा पर सवाल खड़े किए हैं।'

वहीं शपथग्रहण में शामिल होने के बाद सिद्धू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 'हां मैंने उन्हें गले लगाया, इस दौरान उन्होंने मुझसे कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है। आज सुबह जनरल बाजवा मेरे पास आए और कहा कि हम गुरु नानक देव की 550वीं जयंती समारोह पर करतारपुर मार्ग खोलने की सोच रहे है।'
विज्ञापन


बता दें कि समारोह के दौरान उन्हें पीओके यानि पाक अधिकृत कश्मीर के प्रेसिडेंट मसूद खान के बगल में बैठाया गया। भारत और पाक के बीच पीओके को लेकर काफी सालों से विवाद जारी है। पीओके को भारत सरकार मान्यता नहीं देती है। सिद्धू के बाजवा से गले मिलने की देश में तीखी आलोचना हो रही है।

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को सुधारने की वकालत

सिद्धू ने कहा 'मैं वापस जाकर अपनी सरकार को बातचीत के लिए प्रेरित करने की कोशिश करूंगा। एक कदम आप चलो और दो कदम हम चलेंगे, तब जाकर दोनों देशों के बीच ये दूरी खत्म होगी कब तक हम खून के समंदर में तैरते रहेंगे क्योंकि जोड़ने वालों को मान मिलता है।'

इमरान की तारीफ में सिद्धू ने कहा कि 'वह पाकिस्तान का भविष्य हैं, हर नागरिक को इमरान खान से उम्मीद है, उन्हें दोस्ती के साथ आगे बढ़ना होगा, राजनीतिक गलती नहीं करनी है। मैं एक मोहब्बत का पैगाम हिंदुस्तान से लाया था, जितनी मोहब्बत मैं लेकर आया था, उससे 100 गुना ज्यादा मोहब्बत सूद समेत वापस हिंदुस्तान लेकर जा रहा हूं। जो सम्मान पाकिस्तान ने मुझे दिया उसे मैं ताउम्र याद रखूंगा इस प्यार मोहब्बत के लिए मैं पाकिस्तान का तहदिल से शुक्रिया अदा करता हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें