फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ी नवाज की मुश्किलें, भ्रष्टाचार के चार और मामलों का करना होगा सामना

Mon, 31 Jul 2017 09:17 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने आज घोषणा की कि पनामा पेपर कांड को लेकर नवाज शरीफ और उनके बच्चों के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद शरीफ परिवार चार मामलों का सामना करेगा। ये मामले विदेशों में कथित तौर पर संपत्ति रखने के हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने एनएबी को शरीफ, उनके बच्चों - हुसैन और हसन- और उनकी बेटी मरियम के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक मामला शुरू करने का आदेश दिया था।

इसने आदेश दिया कि उनके खिलाफ छह हफ्तों के अंदर मामले दर्ज किए जाए और मामले दर्ज होने के बाद सुनवाई छह महीनों के अंदर पूरी की जाए। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक एनएबी ने कहा कि मामले इस्लामाबाद / रावलपिंडी जवाबदेही अदालतों में छह हफ्तों के अंदर दर्ज किए जाएंगे। ये मामले लंदन में चार फ्लैटों से जुड़े हैं।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने शरीफ के परिवार के विदेश स्थित संपत्ति के मामले में उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। साथ ही उनके और उनके परिवार के खिलाफ जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएबी कार्यकारी बोर्ड की एक बैठक में यह फैसला किया गया कि संयुक्त जांच टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्य के आधार पर मामला तैयार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें