पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक बार फिर सेनाध्यक्ष राहील शरीफ के समर्थन में चुनावी पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में अपील की गई हैं कि राहील 2018 में होने वाले आम चुनाव में बतौर उम्मीदवार उतरें। राहील के लिए पोस्टरों में ये अपील अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में लिखी गई है। राहील शरीफ इसी 29 नवंबर को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं।
पाक मीडिया के मुताबिक पोस्टरों में ये भी कहा गया है, कि पाक संसद उस कानून में संसोधन करे जिसमें कहा गया है कि सेना का कोई भी अधिकारी रिटायर होने के दो साल बाद ही राजनीतिक गतिविधियों में शामिल हो सकता है।
ऐसा पहली दफा नहीं है जब राहील शरीफ के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। बीती जुलाई में भी उनकी तस्वीर के साथ पाकिस्तान के बड़े शहरों में पोस्टर लगाए गए थे, लेकिन इसबार फर्क यह है कि चुनाव लड़ने की अपील की गई है और उस वक्त उनसे पाक में तख्तापलट करने की अपील की गई थी। मसलन, एक बार फिर से पाक में सेना का शासन लगाने की मांग की गई थी।