देशद्रोह के आरोप का सामना कर रहे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ पर गुरुवार को एक बम हमले में बाल-बाल बच गए।
समाचार एजेंसी एएफ़पी ने पुलिस के हवाले से बताया कि जिस रास्ते से मुशर्रफ़ का क़ाफ़िला गुज़रने वाला था उस पर धमाका हुआ है। धमाका उस रास्ते में हुआ जहां से जनरल मुशर्र्फ़ को अस्पताल से उनके फ़ार्महाउस ले जाना था।
इस्लामाबाद के पुलिस अधीक्षक लियाक़त नियाज़ी के अनुसार मुशर्रफ़ को एएफ़आईसी अस्पताल से उनके फ़ार्महाउस ले जाया जा रहा था कि इस्लामाबाद हाईवे पर फ़ैज़ाबाद के पास उनके वहां पहुंचने से बीस मिनट पहले धमाका हुआ।