पाकिस्तान में आतंकवाद के मामले में मौत की सजा पाए कैदियों को फांसी पर लटकाने पर लगी रोक हटने के बाद से 425 लोगों को फांसी पर लटकाया जा चुका है। इसके साथ ही पाकिस्तान सबसे ज्यादा कैदियों को फांसी पर लटकाने वाले दुनिया के शीर्ष देशों में शुमार हो गया है।
पाकिस्तान में आतंकवाद के मामले में मौत की सजा पाए दोषियों को फांसी देने पर लगी रोक को दिसंबर 2014 में हटा लिया गया था। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने बताया कि पाक में सिर्फ 2015 में ही 333 कैदियों को फांसी दी गई।
इसके साथ ही पाक दुनिया के सबसे ज्यादा फांसी देने वाले देशों में शामिल हो गया। आयोग का कहना है कि पाकिस्तानी अदालतें लगातार संदिग्धों को फांसी की सजा सुना रही हैं।