फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगान तालिबान नेता हैबातुल्ला खुलेआम पाकिस्तान में कर रहा प्रचार प्रसार

Tue, 11 Oct 2016 12:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हैबातुल्ला अखुंजदा
विज्ञापन
इस साल मई में अचानक गायब होने वाला अफगान तालिबान का नेता हैबातुल्ला अखुंजदा दक्षिण पश्चिमी पाकिस्तान स्थित अल हाज मस्जिद से खुलेआम अपने संगठन का प्रचार प्रसार कर रहा है। पिछली बार हैबातुल्ला के क्वेटा शहर के नजदीक कुचलक में उसके होने का पता नहीं चल पाया था। हैबातुल्ला की मौजूदगी को लेकर पाकिस्तान पर अमेरिका का काफी दबाब है कि वे अपने यहां खुलेआम रह रहे आतंकवादियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करें। 
विज्ञापन

    
अफगानिस्तान के आतंकी लड़ाकुओं की मौजूदगी को लेकर पाकिस्तान और अमेरिका के बीच कई बार रिश्ते तल्ख हो चुके हैं। अमेरिका के करीब दस हजार सैनिक अफगानिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई लड रहे हैँ। हालांकि अमेरिका के विदेश मंत्रालय के दक्षिण एशिया ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि वह अभी यह बताने की स्थिति में नहीं कि हैबातुल्ला अभी कहां और पहले कहां था। माना जा रहा है कि वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान से सटी सीमा पर कहीं है लेकिन उसका फिलहाल बलूचिस्तान के कुचलक से कोई संपर्क नहीं है। 

गौरतलब है कि मई में तालिबान के नेता मुल्ला अख्तर मंसूर के मारे जाने के बाद हबीतुल्लाह को ही आतंकी संगठन की कमान सौंपी गई थी और उसको ‘अमीर’ का दर्जा दिया गया था। वहीं दूसरी ओर अल हाज मस्जिद के सर्वेसर्वा हाफिज अब्दुल मजीद का कहना है कि अमीर बनने के बाद वह अपने परिवार को लेकर कहीं दूसरी जगह चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें