सिंगर्स का फ्लाइट में गाना आम बात हो गई है। कुछ समय पहले भारतीय सिंगर सोनू निगम ने भी फ्लाइट में गाना गाया था, जिसके बाद खूब सुर्खियां बनी थीं। कुछ ऐसा ही नजारा था जब पाकिस्तानी सिंगर मोमिना मुस्तेसन ने फ्लाइट में 'दिल दिल पाकिस्तान' गाना गाया।
पढें: 22 साल की उम्र में 9 साल बड़ी एक्ट्रेस से अदनान सामी ने की थी शादी, अब रहते हैं चौथी पत्नी के साथ
लेकिन उन्हें निराशा तब हुई, जब फ्लाइट में मौजूद लोगों में उनके गाने को सुनने के लिए कोई खास उत्साह दिखाई नहीं दिया। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की शाम मोमिना इस्लामाबाद से कराची जा रही फ्लाइट का हिस्सा थीं। टीवी होस्ट अनोउसे अशरफ भी फ्लाइट में मौजूद थीं । आपको बता दें कि मोमिना मुस्तेसन पाकिस्तान की जानी मानी सिंगर हैं।
पढ़ें: 'टुन टुन' का गाना सुन उनसे शादी करने भारत आ गया था एक पाकिस्तानी, आखिरी वक्त में हुआ था ये हाल