फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूद अजहर ने पाक को ललकारा, बोला- यही मौका है, मिटा देंगे 71 की हार का गम

Thu, 13 Oct 2016 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
संसद और पठानकोट एयरफोर्स बेस और हाल ही में उड़ी मिलिट्री कैंप पर आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ जिहादी के लिए ललकारा है। जैश-ए-मोहम्मद की साप्ताहिक पत्रिका ''अल-कलाम'' में छपे एक लेख में मसूद अजहर ने पाक सरकार से कहा है कि उसके पास कश्मीर फतह करने का मौका है। उसे कश्मीर में जिहादी गुटों के लिए रास्ता खोल देना चाहिए। 
विज्ञापन


मसूद अजहर ने लेख में आगे लिखा है, ''महत्वपूर्ण फैसला लेने में दिखाई गई देरी से पाकिस्तान कश्मीर को हथियाने का ऐतिहासिक मौका खो सकता है। कश्मीर की समस्या और पानी की समस्या को एक बार में ही अभी दूर किया जा सकता है। कुछ नहीं करना सिर्फ सरकार को मुजाहिदीन के लिए रास्ता खोलने की देरी है। फिर ऊपर वाले की मर्जी रही तो 1971 की सभी कड़वी यादें 2016 की फतह की खुशी में गायब हो जाएंगी।"

अजहर ने सीधे तौर पर पाकिस्तानी सरकार को संबोधित करते हुए लिखा कि 1990 से जारी जिहादी नीति से पाकिस्तान को रणनीतिक फायदा हुआ है। 

सांप से केंचुए में बदल चुका है भारतः मसूद

- फोटो : pti
अजहर ने आगे लिखा कि भारत अखण्ड भारत बनाना चाहता है, लेकिन जिहादियों की मौजूदगी के कारण उसके मंसूबे पूरे नहीं हो रहे हैं, क्योंकि जिहादियों ने “उसके हर अंग को घायल कर दिया है।” भारत की सैन्य क्षमता पर सवाल उठाते हुए अजहर ने लिखा, “भारत की सैन्य क्षमता की पोल पठानकोट और उड़ी में खुल चुकी है।”

अजहर ने पत्रिका में लिखे लेख के जरिए भारत पर जमकर निशाना साधा, उसने लिखा- भारत पाकिस्तान पर दबाव डाल रहा है। कश्मीर हमारे लिए जीवन-मरण का सवाल है इसलिए दक्षेस सम्मेलन और नियंत्रण रेखा पर संघर्ष-विराम हमें रद्द करना चाहिए था। पिछले 90 दिनों में कितने मुस्लिम शहीद हो गए और कितने घायल हो गए?”

भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए अजहर ने लिखा कि भारत सांप से केंचुए में बदल गया है। आपको बता दें कि जनवरी में पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ होने के पुख्ता सबूत भारत ने पाकिस्तान को सौंपे थे। पाकिस्तान ने भी भारत को अश्वासन दिया था कि वह हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। हालांकि इस सबके बाद भी अजहर पाकिस्तान में खुला घूम रहा है। 
विज्ञापन

चीन मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित नहीं होने दे रहा

- फोटो : getty
पाकिस्तानी अखबार द डॉन में इसी हफ्ते आई रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक मीटिंग में पाक विदेश सचिव एजाज चौधरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी संगठनों को लेकर काफी नाराज है। बैठक में पाकिस्तानी के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा था कि सरकार आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने में अक्षम है, क्योंकि उन्हें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद हासिल है। हालांकि, डॉन अखबार की इस रिपोर्ट को पाक सरकार ने खारिज कर दिया था और डॉन के पत्रकार अल्मीडा पर देश से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी है।

आपको बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने के लिए भारत पिछले कई सालों से कोशिश कर रहा है, लेकिन चीन के चलते उस पर प्रतिबंध नहीं लगया जा सका। अभी हाल ही में भारत ने यूएन से मसूद पर प्रतिबंध लगाने की अपील की थी लेकिन चीन ने बीटो कर दिया। इससे पहले भी चीन ने मसूद पर वैश्विक प्रतिबंध लगाने में अड़ंगा लगाया था।

आपको बता दें कि उड़ी आतंकी हमले में मारे गए 19 भारतीय सैनिकों की शहादत का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने LoC पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। जिसमें कई आतंकी मारे गए थे व सेना ने आतंकियों के कई लॉन्च पैड भी नष्ट किए थे। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के आकाओं के होश उड़े हुए हैं। भारतीय सेना के ऑपरेशन के बाद से पाकिस्तान की ओर से होने वाली आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें