फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता और पति को छोड़ मरियम ने रेस्ट हाउस जाने से किया इनकार

Sun, 22 Jul 2018 06:45 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक सत्ता से बेदखल पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने सिहाला रेस्ट हाउस जाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता और पति के साथ उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में ही रहना चाहती हैं। 68 वर्षीय शरीफ और उनकी बेटी 13 जुलाई को लंदन से लाहौर लौटते वक्त हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रावलपिंडी की अदियाला जेल में रखा गया है।

विज्ञापन


जियो न्यूज के मुताबिक जेल प्रशासन शरीफ की बेटी को रेस्ट हाउस भेजना चाहता है, क्योंकि अदियाला जेल में उन्हें महिला कैदियों वाली सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। स्थानीय न्यूज चैनल के मुताबिक मरियम ने जेल अधिकारियों से कहा कि वह अपने पति और पिता के साथ अदियाला जेल में ही रहना पसंद करेंगी।

इस्लामाबाद के मुख्य आयुक्त ने कहा कि इस्लामाबाद के उपनगरीय क्षेत्र में सिहाला रेस्ट हाउस को उप-जेल में तब्दील किया गया है। दरअसल पाक की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी बेटी को लंदन में एवनफील्ड लग्जरी फ्लैटों के भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाया था। इस मामले में अदालत ने शरीफ को दस साल और मरियम को सात साल की कैद की सजा सुनाई थी। मरियम के पति सफदर को भी एक साल की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें