फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: बस दुर्घटना में 58 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी पाकिस्तान में एक बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 58 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक हादसा सिंध प्रांत के खैरपुर शहर के पास हुआ, जब यात्रियों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि बस पूर्वोत्तर में स्वात से कराची जा रही थी। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में कम से कम 19 लोग घायल हुए हैं।

खैरपुर जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक गुलाम जफ्फार सुमरो ने जियो टीवी को बताया कि ऐसा लगता है कि बस तेज रफ्तार पर पलट गई।

पुलिस का कहना है कि बस में 75 यात्री सवार थे और हो सकता है कि सुबह-सुबह सड़क पर कोहरा हादसे की बड़ी वजह बना हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें