फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाला इलाज के लिए ब्रिटेन रवाना

Mon, 15 Oct 2012 12:01 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी फ़ौज ने एक बयान में कहा है कि स्वात में तालिबान हमले में ज़ख़्मी हुई मलाला यूसुफ़ज़ई को इलाज के लिए ब्रिटेन भेज दिया गया है। सरकारी टेलीविजन चैनल पीटीवी के मुताबिक़ चिकित्सकों के एक बोर्ड ने मलाला को ब्रिटेन भेजने का फ़ैसला सोमवार सुबह को हुई एक बैठक में लिया।
विज्ञापन


ख़बरों के मुताबिक़ मलाला को हवाई एंबुलेंस के ज़रिए रवाना किया गया है। पीटीवी के अनुसार फ़ौज के बयान में कहा गया है कि मलाला के इलाज का तमाम ख़र्च पाकिस्तान की सरकार देगी।

वेंटीलेटर
बयान में कहा गया है कि उन्हें इलाज के लिए विदेश भेजने का फ़ैसला मलाला के माता-पिता से सलाह मशविरा के बाद लिया गया। इससे पहले रविवार को जारी एक बयान में कहा गया था कि मलाला को थोड़ी देर के लिए वेंटीलेटर से हटाया गया और उनकी सेहत अब पहले से बेहतर हो रही है।
विज्ञापन


फ़ौज के प्रवक्ता ने कहा था कि मलाला को बाहर भेजे जाने के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं पर तालिबान के आदेशों का मलाला हमेशा विरोध करती रही थीं. इसलिए जब उन्हें कुछ दिनों पहले गोली मारी गई तो ये समझा गया था कि ये काम तालिबान का है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ़्तार भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें