फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक बदहाली खत्म करने के लिए पाक सरकार की पहली नीलामी, बीएमडब्ल्यू-लैंड क्रूजर पर लगेगी बोली

Sun, 02 Sep 2018 03:11 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
Imran khan (File Photo)
विज्ञापन

पाक सरकार ने पीएम आवास में मौजूद लग्जरी वाहनों की बिक्री का फैसला लिया है। नई सरकार के खर्च को कम करने के अभियान के तहत यह फैसला किया गया है, साथ ही इसे आर्थिक रूप से बदहाल पाकिस्तान को सुधारने की दिशा में उठाया गया कदम भी बताया जा रहा है। आलीशान वाहनों की सूची तैयार की गई है, जो प्रधानमंत्री आवास में 17 सितंबर को नीलामी में बिक्री के लिए रखे जाएंगे। 

विज्ञापन


डॉन समाचारपत्र की खबर के मुताबिक, इन वाहनों के बेड़े में आठ बीएमडब्ल्यू शामिल हैं, जिनमें से तीन 2014 मॉडल की हैं, तीन 5,000 सीसी की एसयूवी और दो 3,000 सीसी की एसयूवी हैं। इस सूची में 2016 मॉडल की चार मर्सडीज बेंज कारें भी हैं, जिनमें दो 4,000 सीसी की बुलेट-प्रूफ कारें शामिल हैं।

इसके अलावा टोयाटा की 16 कारें हैं। इनमें से एक 2004 की लेक्सस कार, एक 2006 की लेक्सस एसयूवी और दो 2004 की लैंड क्रूजर हैं। आठ कार 2003 से 2013 तक के मॉडल की हैं। नीलामी में 2015 मॉडल की चार बुलेट-प्रूफ लैंड क्रूजर वाहन भी रखे जाएंगे। 1800 सीसी की एक होंडा सिविक और तीन सुजुकी वाहन भी सूची में हैं, जिनमें एक हिनो बस 1994 मॉडल की भी शामिल है।
विज्ञापन


इमरान खान 18 अगस्त को पीएम पद संभालने के बाद से अपने सैन्य सचिव के तीन कमरे वाले घर में दो नौकरों के साथ रह रहे हैं। उन्होंने घोषणा की थी कि वह विशाल प्रधानमंत्री आवास में नहीं रहेंगे जहां 524 स्टाफकर्मी और 80 वाहनों का बेड़ा है। ये सब कुछ इमरान खान इसलिए कर रहें हैं, ताकि सरकार जाे नकदी की तंगी झेल रही हैं, उसमें थाेड़ी सी कमी की जा सके। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें