पाकिस्तानी अदालत में मुंबई के 26/11 हमले की सुनवाई रफ्तार पकड़ने का नाम नहीं ले रही है, लेकिन हमले के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान के हक में जरूर फैसले सुनाए जा रहे हैं।
पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी अदालत ने लखवी को सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित न रहने की छूट दे दी है। इसके पीछे सुरक्षा कारणों को आधार बनाया गया है।
अब इस मामले की अगली सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी। लखवी ने इस्लामाबाद की आतंकवादी निरोधी अदालत में सुनवाई में उपस्थित न होने को लेकर आवेदन किया था।