पाकिस्तान की जेल में कथित जासूसी के आरोप में कैद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान ने एक बार फिर अपराधी करार दिया है। पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'जाधव एक आरोपी हैं, सैन्य कोर्ट में उनकी दया याचिका दर्ज है जल्द फैसला आएगा।'
गौरतलब है कि जाधव की जिंदगी का फैसला पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा करेंगे। सैन्य अदालत द्वारा जाधव को फांसी की सजा सुनाने के बाद उनकी दया याचिका पर फैसला करने के लिए सेना प्रमुख साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं। कहा गया है कि सेना प्रमुख मेरिट के आधार पर फैसला लेंगे।
वहीं भारत-पाकिस्तान रिश्तों पर बासित ने कहा कि 'भारत को लगातार कोशिश करनी चाहिए और हार नहीं माननी चाहिए।'
कश्मीर मुद्दे पर बासित ने कहा कि 'यह मसला बातचीत और आपसी वचनबद्धता के जरिए हल हो सकता है। दोनों देशों को बातचीत के जरिए आपसी तमाम मतभेदों को दूर करना चाहिए।'
कहा कि गतलफहमियों को दूर करने के लिए हमारे बीच बातचीत जरूरी है। जम्मू-कश्मीर के लोगों की महत्वाकांक्षा को ध्यान में रखकर किसी भी समाधान की तरफ बढ़ना होगा।
गौरतबल है भारत-पाक के रिश्ते उरी हमले के बाद बेहद खराब स्तर पर हैं। वहीं भारत ने उरी हमले के जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक कर पाक को करारा झटका दिया। कश्मीर घाटी में बुरहान वानी की मौत के बाद अशांति का माहौल है।