फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई हमले के गवाह का दावा ‘जिंदा है कसाब’

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में चल रही मुंबई आतंकी हमले मामले की सुनवाई में अभियोजन पक्ष को उस समय शर्मिंदगी झेलनी पड़ी जब गवाह मुकर गया और बोला कि एकमात्र जिंदा पकड़ा गया आतंकवादी अजमल कसाब जिंदा है।
विज्ञापन


अदालत के एक अधिकारी के अनुसार, ‘फरीदकोट के प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक मुदस्सिर लखवी ने अदालत को बताया कि उसने कसाब को पढ़ाया है और वह जिंदा है। अजमल कसाब ने इस स्कूल में तीन साल तक पढ़ाई की थी।’ इस मामले की सुनवाई बुधवार को अदियाला जेल रावलपिंडी में आतंकवाद-रोधी अदालत इस्लामाबाद के न्यायाधीश ने की।

बुधवार को ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और विदेशी मामलों पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज की बैठक के दौरान पाकिस्तान ने भारत को आश्वासन दिया था कि मुंबई हमले के शीघ्र फैसले के लिए कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी जकीउर रहमान लखवी के दबाव में मुकरा गवाह

अदालत के अधिकारी के अनुसार, ‘प्रधानाध्यापक ने यह दावा कर अभियोजन पक्ष के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी कि अजमल कसाब अभी जिंदा है। उसे अजमल कसाब की स्कूल में पढ़ाई के रिकॉर्ड के अलावा दूसरे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड पेश करने थे लेकिन वह कुछ और ही कहता रहा।

अभियोजन पक्ष भी उचित तरीके से उससे जिरह नहीं कर पाया।’अधिकारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक आरोपी जकीउर रहमान लखवी के शहर का रहने वाला है और संभव है कि वह लखवी के दबाव में ऐसा कर रहा हो। मई 2014 में प्रधानाध्यापक ने अदालत से कहा था कि अजमल कसाब अब भी जीवित है।

अभियोजन पक्ष ने गवाह के मुकरने के आधार पर प्रधानाध्यापक से फिर से पूछताछ करने का आवदेन दिया। बुधवार को उसे अदालत बुलाया गया लेकिन वह अपने आखिरी बयान पर कायम रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें