फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज पर मेहरबान पाक सरकार, कोर्ट ने खत्म की नजरबंदी

Wed, 22 Nov 2017 06:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की एक अदालत ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद  को रिहा कर दिया है। जनवरी से नजरबंद हाफिज को यह राहत पंजाब प्रांत की एक न्यायिक समीक्षा बोर्ड ने दी है। 
विज्ञापन


आतंकी हाफिज सईद की  रिहाई से डर रहा पाकिस्तान

हाफिज की नजरबंदी अवधि को और तीन माह तक बढ़ाने की सरकार की याचिका को खारिज करते हुए बोर्ड ने उसकी रिहाई का आदेश दे दिया। बोर्ड ने कहा, ' पाकिस्तान  सरकार को आदेश दिया गया है कि यदि हाफिज किसी अन्य केस में वांछित नहीं है तो उसे रिहा किया जाए।

आतंकी हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ाएगा पाक, खुफिया एजेंसियां बना रही हत्या का प्लान

पिछले महीने लाहौर हाई कोर्ट ने हाफिज पर लगाई गई पाबंदी को तीस दिन तक बढ़ाने की इजाजत दी थी जिसकी अवधि अगले हफ्ते खत्म हो रही है। इसके पहले आतंकवाद निरोधी कानून के तहत पंजाब सरकार ने गत 31 जनवरी को हाफिज और उसके चार सहयोगियों- अब्दुल्लाह उबैद, मलिक जाफर इकबाल, अब्दुल रहमान आबिद और काजी काशिफ हुसैन को 90 दिन के लिए हिरासत में ले लिया था। सईद के चारों सहयोगी पिछले महीने अक्तूबर में ही रिहा हो गए थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिका ने सईद पर एक करोड़ डालर का इनाम रखा है। जेयूडी को प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा का संचालन करने वाला संगठन समझा जाता है। लश्कर-ए-ताइबा ने ही 2008 में मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें