पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामले के सलाहकार सरताज अजीज ने कुलभूषण जाधव को सुनाई गई मौत की सजा का बचाव किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि यह सजा कानून के अनुसार सुनाई गई है।
अजीज ने पाकिस्तानी संसद के ऊपरी सदन सीनेट में एक प्रश्न के जवाब में यह बात कही। हालांकि अजीज ने यह भी कहा कि सजा पर अमल कब होगा इस बारे में कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगी।