फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई पक्ष में फैसले के लिए न्यायपालिका पर दबाव बना रही है : पाक हाईकोर्ट जज

Sun, 22 Jul 2018 01:22 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान हाईकोर्ट जज ने शनिवार को देश की शक्तिशाली खुफिया एजेंसी आईएसआई पर विभिन्न मामलों में अपने पक्ष में फैसले के लिए मुख्य न्यायाधीश और अन्य जजों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट के जज शौकत सिद्दीकी ने कहा कि यहां तक कि आईएसआई ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के मामले में भी मुख्य न्यायाधीश और अन्य जजों पर दबाव बनाया था। 

विज्ञापन


न्यायाधीश शौकत अजीज ने यह बात शनिवार को रावलपिंडी बार एसोसिएशन में कहीं। सिद्दकी ने खुले तौर पर कहा कि आईएसआई न्यायिक प्रणाली और मीडिया पर नियंत्रण रख रही है। उन्होंने कहा कि आज के दिन न्यायिक प्रणाली और मीडिया बंदूकवाला यानी सेना के नियंत्रण में है। न्यायपालिका स्वतंत्र नहीं है। यहां तक कि मीडिया को भी सेना से निर्देश मिल रहे हैं। मीडिया सच नहीं बयां कर रही है। वह भी सेना के दबाव में है और उनके अपने हित हैं। 

विभिन्न मामलों में आईएसआई ने अपने पक्ष में फैसले के लिए अपनी पसंदीदा पीठ का गठन करवाया है। आईएसआई ने मुख्य न्यायधीश से कहा कि 25 जुलाई चुनाव से पहले नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाजा जेल से बाहर नहीं आना चाहिए। उन्होंने नवाज शरीफ और मरियम के मामले में सुनवाई पीठ में मुझे नहीं शामिल करने की भी हिदायत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें