फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉ और एमक्यूएम के बीच संबंधों की पाक ने शुरू की जांच

Wed, 09 Mar 2016 07:15 PM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद

सार

  • अस्थिरता फैलाने के लिए फंड मुहैया करने का है आरोप
  • एमक्यूएम करती आ रही आरोपों को खारिज
  • एफआईए करेगी जांच
विज्ञापन
एमक्यूएम - फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ ) और कराची स्थित मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के बीच संबंध होने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। रॉ पर आरोप है कि उसने एमक्यूएम को पाक में अस्थिरता फैलाने के लिए फंड मुहैया किया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के घरेलू मामलों के मंत्री निसार अली खान ने जांच का जिम्मा संघीय जांच एजेंसी (एफआई) को सौंपा है। एमक्यूएम उन लोगों की संस्था है, जो 1947 में आजादी के बाद भारत से पाकिस्तान चले गए थे। हालांकि इन आरोपों को एमक्यूएम और रॉ, दोनों ही खारिज करते आ रहे हैं।

उन्होंने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि उन्होंने कभी पाकिस्तान को अस्थिर करने के लिए कोई फंड नहीं दिया है। आंतरिक मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह जांच एक प्रतिष्ठित उद्यमी और एमक्यूएम के विश्वासु सरफराज मर्चंट के उस साक्षात्कार के बाद की जा रही है, जिसमें मर्चंट ने बताया था कि उन्होंने एमक्यूएम को भारत की तरफ से फंड  मिलने के सबूत देखे हैं। मर्चंट ने यह भी बताया कि भारत ने संस्था को हथियार खरीदने के लिए भी पैसे मुहैया करवाए।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 2014 में संस्था के प्रमुख अल्ताफ हुसैन के लंदन स्थित घर में स्कॉटलैंड पुलिस ने छापा मारा था। इस दौरान पुलिस को उनके घर से हथियारों की कई सूची बरामद हुुई थी। एफआईए इस मामले में ब्रिटेन से भी जानकारी हासिल करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें