पाकिस्तान में आजकल एक चायवाला ट्रेंड कर रहा है। अगर आप सोच रहे हैं कि इसका भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई ताल्लुक है, तो आप गलतफहमी में है। हाँ, ये जरूर है कि इस चायवाले की तुलना नरेंद्र मोदी से करके पाकिस्तान के लोग चुटकी ले रहे हैं।
दरअसल इस चायवाले की तस्वीर सोशल मीडिया पर क्या आई, महिलाओं ने इसे लेकर अपनी दीवानगी जाहिर करना शुरू कर दिया। इस चायवाले के लुक्स को लेकर लोग कमेंट कर रहे हैं और बॉलीवुड स्टार्स से भी तुलना कर रहे हैं। दरअसल @jiah_ali ने इस्लामाबाद के इस चायवाले की तस्वीर पोस्ट की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
नीली आँखों वाले इस चायवाले की तस्वीर पर लोग खूब चुस्की ले रहे हैं। क्या महिलाएँ क्या पुरुष- सबकी इस चायवाले की खूबसूरती पर अपनी-अपनी राय है। किसी को इस चायवाले की तरह अपना पति चाहिए, तो कोई ये कह रहा है कि पाकिस्तान का चायवाला बॉलीवुड के स्टार्स से ज्यादा सेक्सी है।