फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी नीति के खिलाफ जाकर भारत पाक पर कर सकता है एटमी हमला!

Tue, 21 Mar 2017 05:55 PM IST
amarujala.com, presented By: मोहित
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
भारत हमेशा से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह कहता रहा है कि वह कभी किसी देश के खिलाफ परमाणु हथियार का पहले इस्तेमाल नहीं करेगा। लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान अगर भारत पर परमाणु हमला करता है तो भारत जवाबी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा और पाक को मुंहतोड़ जबाव देगा।  
विज्ञापन


अमेरिका की मशहूर मैसाच्युसैट्स यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के जाने-माने न्यूक्लियर स्ट्रैटेजिस्ट विपिन नारंग ने वाशिंगटन में आयोजित 2017 कार्नेगी इंटरनेशनल न्यूक्लियर पॉलिसी कॉन्फ्रेंस में कहा कि  भारत पाकिस्तान को कभी यह मौका नहीं देगा कि वह भारत पर परमाणु हमला करे। भारत  परमाणु हमले की आशंका के कारण पाक से  पहले ही परमाणु हमला करेगा।

उन्होंने कहा, 'भारत पाकिस्तान की आबादी वाले हिस्से को निशाना न बनाकर पड़ोसी देश के उन ठिकानों पर हमला करेगा जहां पर परमाणु हथियारों का भंडार होगा। ऐसा करके भारत युद्ध की स्थिति में  शुरुआती दौर में ही अपना पलड़ा भारी कर लेगा। ऐसा करने से उसे पाकिस्तान की तरफ से  किसी भी प्रकार के परमाणु हमले का भय नहीं रहेगा।'
विज्ञापन


बता दें कि भारत पाकिस्तान के बीच पिछले साल उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद से ही संबंध  तनावपूर्ण हैं। भारत इस हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित आतंकियों का हाथ मानता है। जिसके बाद भारतीय सेना की तरफ से सर्जिकल स्ट्राईक कर पीओके में जवाबी कार्रवाई की गई। जिसके बाद पाकिस्तान ने इस ऑपरेशन की सत्यता पर ही सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें