फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्धोन्मादी हो रहा है भारत: हिना रब्बानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने भारत पर युद्ध के लिए आमादा होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


खार का ये बयान भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के साथ सामान्य रिश्ते नहीं रहने की बात कही थी।

दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा पर भारत के दो सैनिकों की नृशंस हत्या के बाद तनातनी का दौर चल रहा है।

पाकिस्तान की विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि इस मामले में भारत की प्रतिक्रिया से पाकिस्तान को काफी निराशा हुई है। खार ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार भारत के साथ शांति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहती है

'पाकिस्तान चाहता है शांति'
वॉशिंगटन में आयोजित एशिया सोसाइटी की एक बैठक में हिना रब्बानी खार ने कहा कि हम सीमा रेखा पर तीन घटनाएं देख चुके हैं। हमें लग रहा है कि सीमा के उस पार का देश युद्ध चाहता है।
विज्ञापन


इस घटना की भारत ने कड़ी निंदा की है। हिना रब्बानी खार ने इस पर कहा कि भारत में जिस तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है वह निराश करने वाली है। ऐसा लग रहा है कि वहां के राजनेताओं में आक्रामक बयानबाजी के लिए होड़ लगी है।

खार ने कहा कि अगर पाकिस्तान में कोई दूसरी सरकार होती तो भारत को उसी सुर में जवाब दे सकती थी, लेकिन उनकी सरकार ऐसा नहीं करेगी।

खार ने कहा कि हमारे दो सैनिक मारे गए। कथित तौर पर भारत के भी दो सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता है। हम शांति वार्ता को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

इनकार
खार ने कहा कि हमें किसी भी स्तर पर बैठक करनी चाहिए। हमें एक दूसरे बात करने की जरूरत है। हमें इस मसले पर परिपक्वता दिखानी होगी। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री के अलावा भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह के बयान को भी आक्रामक बताया।
विज्ञापन


पाकिस्तान की विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच सामान्य संबंध बहाली के लिए शांति प्रक्रिया को जारी रखना ही एकमात्र विकल्प है। वैसे हिना रब्बानी खार ने एक बार फिर भारतीय सैनिकों के सर काटे जाने की किसी घटना में पाकिस्तानी सेना के शामिल होने से इनकार किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें