फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान ने फहराया सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

Mon, 14 Aug 2017 01:50 PM IST
amarujala.com- Presented By- त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
Pakistan Flag
विज्ञापन
पाकिस्तान ने आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर 400 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जो इसका अब तक का सबसे ऊंचा झंडा है। पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने ये राष्ट्रीय ध्वज रविवार को मध्य रात्रि में फहराया।
विज्ञापन


साउथ एशिया में सबसे ऊंचा झंडा
ऐसा बताया जा रहा है कि ये झंडा साउथ एशिया में सबसे ऊंचा झंडा और विश्व का 8वां सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज है। 400 फीट ऊंचे इस झंडे की लंबाई 120 फीट जबकि इसकी चौड़ाई 80 फीट है।

लाहौर में ही पास हुआ था पाकिस्तान का संकल्प
इस मौके पर पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल बाजवा ने कहा कि 77 साल पहले, पाकिस्तान का संकल्प लाहौर में ही पास हुआ था और रमजान के 27वें दिन पाकिस्तान अस्तित्व में आया था। आज, देश कानून और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाएं अपना काम ठीक से कर रही हैं। हम पाकिस्तान को जिन्ना और अल्लामा का देश बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें