जासूसी के आरोप में एक भारतीय नागरिक को पाक सेना अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के दो दिन बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की।
रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, जनरल बाजवा और शरीफ ने सेना की व्यावसायिक तैयारियों, मौजूदा सुरक्षा और सीमा की स्थिति पर इस्लामाबाद में हुई बैठक में चर्चा की।
इसके साथ ही जनरल बाजवा ने पाकिस्तानी सेना द्वारा आतंकवाद के खात्मे के लिए चलाए जा रहे एक आतंक रोधी अभियान ‘रद्द-उल-फसाद’ में हो रही प्रगति की जानकारी दी। जनरल बाजवा द्वारा सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद पहली बार सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री की सीधी मुलाकात हुई।