फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में 14 अगस्त को पीएम पद की शपथ लेंगे इमरान खान

Sun, 05 Aug 2018 09:02 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
Imran Khan
विज्ञापन
क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान देश के स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। देश में 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। पीटीआई ने 270 सीटों में 116 सीटों पर जीत हासिल की है। इससे पहले 30 जुलाई को 65 वर्षीय नेता ने 11 अगस्त को पीएम के रूप में शपथ लेने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन


कार्यकारी कानून मंत्री अली जफर ने डॉन न्यूज से शुक्रवार को कहा, ‘यह मेरी और कार्यवाहक प्रधानमंत्री रिटायर्ड जस्टिस नसीरुल हक की ख्वाहिश है कि नए प्रधानमंत्री को 14 अगस्त को शपथ लेनी चाहिए।’ जफर ने कहा था 11 या 12 अगस्त को संसद का नया सत्र बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें