फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की तारीफ, अमेरिका पर तंज, भारत से करेंगे कश्मीर पर बात: जीत के बाद इमरान खान

Thu, 26 Jul 2018 09:44 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने चुनाव परिणामों पर कहा है कि उनकी पिछले 22 सालों की मेहनत रंग लाई और अब इंसानियत का पाकिस्तान बनेगा।

विज्ञापन


कश्मीर मुद्दे पर इमरान ने कहा कि 'हमें कश्मीर मुद्दे को हल करने के लिए बातचीत की टेबल पर आना होगा, अगर भारत का नेतृत्व तैयार है तो हम दोनों बातचीत के जरिए इस मुद्दे को हल कर सकते हैं। यह दोनों देशों के लिए अच्छा होगा।'

उन्होंने कहा कि 'मौजूदा समय में कश्मीर जिन विपरीत हालात से गुजर रहा है और वहां बीते कई सालों से मानव अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है हमें उसपर विचार करना होगा। मैं चाहता हूं कि भारत-पाकिस्ता के रिश्ते अच्छे हों और दोनों के बीच व्यापार बढ़े।'
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि 'मैं चाहूंगा कि भारत तैयार हैं तो हम भी रिश्ते बेहतर करने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान पर इल्जाम लगाए जाते हैं लेकिन अगर ऐसा न हो तो हमारे मुल्कों के बीच दोस्ती बढ़ सकती है।

इमरान ने आगे कहा 'मैं हैरान हूं कि किस तरह चुनाव से पहले भारतीय मीडिया ने मुझे बॉलीवुड फिल्मों के विलेन के तौर पर पेश किया। मैं उन पाकिस्तानी लोगों में से एक हूं जो भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं, अगर हम गरीबी मुक्त उपमहाद्वीप चाहते हैं तो हमें अच्छे संबंध और व्यापार बढ़ाना होगा।'

पाकिस्तान को भ्रष्टाचार ने कमजोर किया

उन्होंने बताया कि 'पाकिस्तान को भ्रष्टाचार ने कमजोर किया। हमारे देश में कमजोर तबके के लोग भुखे मर रहे हैं। कमजोर तबके को उठाने की कोशिश होगी। किसानों के लिए योजनाएं लाएंगे। पाकिस्तान में आधी आबादी गरीबी रेखा से नीचे। मुल्क की पहचान गरीबों से है।'

चीन की तरफ झुकाव के संकेत

इमरान खान ने चीन की तरफ झुकाव के संकेत दिए हैं। और इसके साथ ही यह भी कहा कि हमारी सरकार बदले की भावना से काम नहीं करेगी। हम अफगानिस्तान के साथ संतुलित रिश्ते चाहते हैं। ईरान हमारा हमसाया है, सऊदी अरब भी हमारे काफी करीब है। पाकिस्तान अमेरिका की भीख पर टिकने वाला देश नहीं है।'

पीएम हाउस जैसे बड़े महल में नहीं रहूंगा

इमरान ने कहा कि 'हम निवेश को बढ़ावा देंगे, पाकिस्तान के टैक्स के पैसों का दुरुपयोग नहीं होगा। भ्रष्टाचार पर नकेल के लिए सख्त सिस्टम बनाएंगे। मैं गवर्नर हाउस को होटल बना दूंगा और पीएम हाउस जैसे बड़े महल में नहीं रहूंगा बल्कि एक छोटे घर में रहूंगा।'

इमरान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय 

imran-khan
पाकिस्तान में बुधवार को 272 संसदीय सीटों के लिए हुए आम चुनाव की मतगणना हो रही है। पाकिस्तान का चुनाव आयोग ने कहा कि अगले 24 घंटे में, यानी शनिवार को अंतिम नतीजे जारी किए जाएंगे। रिटर्निंग ऑफिसर्स ने 90 फीसदी नतीजे घोषित कर दिए हैं। इनमें से हमें 82 फीसदी नतीजे आयोग को मिल चुके हैं। बता दें कि आम चुनाव के नतीजों में इमरान खान की लहर में कई दिग्गज ढेर हो गए हैं। ताजा नतीजों में पाकिस्तान की हंग असेंबली बनती हुई दिख रही है।

 इमरान खान का पाकिस्तान का नया पीएम बनना तय माना जा रहा है। अब तक के रुझानों में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार बनाने के करीब दिख रही है। इमरान की पार्टी 115 सीटों के साथ सबसे आगे है। लेकिन बहुमत के लिए 137 सीटों की जरूरत है। 

वहीं, नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन 60 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है तो बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के उम्मीदवार 39 सीटों पर आगे चल रहे हैं। इसके अलावा 58 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। बता दें कि PML(N) के शहबाज शरीफ, PPP के बिलावल भुट्टो, MMA के फजल उर रहमान, जमात ए इस्लामी के सिराज उल हक अपनी-अपनी सीट पर चुनाव हार गए हैं। 

सरकार बनाने के लिए 137 सीटों की जरूरत है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 342 सदस्य होते हैं जिनमें से 272 को सीधे तौर पर चुना जाता है जबकि शेष 60 सीटें महिलाओं और 10 सीटें धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं। आम चुनावों में 5 फीसदी से ज्यादा वोट पाने वाली पार्टियां इन आरक्षित सीटों पर समानुपातिक प्रतिनिधित्व के हिसाब से अपने प्रतिनिधि भेज सकती हैं। हालांकि, वर्तमान में कोई पार्टी तभी अकेले दम पर सरकार बना सकती है जब उसे 137 सीटें हासिल हो जाए।
विज्ञापन

पाक पुलिस ने संभाली इमरान के घर की जिम्मेदारी

पाकिस्तान का प्रधानमंत्री घोषित किए जाने से पहले ही इस्लामाबाद स्थित इमरान खान के घर की जिम्मेदारी निजी सुरक्षाकर्मियों की जगह पाकिस्तान पुलिस ने संभाल ली। 65 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर को बुधवार को वीआईपी सुरक्षा दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने उनके घर के बाहर बैरियर लगाने का फैसला किया।

नई पाक सरकार के साथ काम करने को तैयार : चीन
इमरान खान की जीत पर चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि सामरिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए वह पाकिस्तान की नई सरकार के साथ काम करने को तैयार है। उसने उम्मीद भी जताई कि उसका मित्र देश राजनीतिक स्थिरता को बनाए रखेगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि चुनाव के नतीजों के कारण पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंध प्रभावित नहीं होंगे।'

इमरान खान के समर्थन में आए मुशर्रफ

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने आम चुनावों को सही करार दिया है। उनका कहना है कि देश ने इमरान खान के रूप में ईमानदार और देशभक्त नेता को पीएम के लिए चुना है। उन्होंने चुनावों में गड़बड़ी को खारिज करते हुए कहा कि हर बार हारने वाली पार्टी ऐसे ही आरोप लगाती है। 

इमरान खान की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि वह बहुमत से दूर रहती नजर आ रही है। उनकी पार्टी के सूत्रों ने बताया कि सरकार बनाने के लिए विचारधारा से समझौता नहीं होगा। नवाज शरीफ या भुट्टो की पार्टी से कोई समर्थन नहीं लिया जाएगा। निर्दलीयों का साथ लिया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें