फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान बोले- कश्मीरी लोगों को पूर्ण सहयोग देना जारी रखेगा पाक

Tue, 11 Dec 2018 05:31 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Pakistan PM Imran Khan - फोटो : File Photo
विज्ञापन

भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाने की पहल का दावा करने वाले पाक पीएम इमरान खान का दोहरा रवैया उस वक्त सामने आया जब उन्होंने कहा कि उनका देश जम्मू-कश्मीर के लोगों को कूटनीतिक, राजनीतिक एवं नैतिक समर्थन देना जारी रखेगा। हर साल 10 दिसंबर को मनाए जाने वाले मानवाधिकार दिवस पर अपने संदेश में खान ने यह टिप्पणी की। 

विज्ञापन


70 साल पहले आज ही के दिन मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को मानवाधिकार दिवस के रूप में स्वीकार किया गया था। खान ने कहा, मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की 70वीं वर्षगांठ पर, मानवीय गरिमा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के अपरिहार्य अधिकार के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों के न्यायोचित संघर्ष में हम अपने पूर्ण कूटनीतिक, राजनीतिक एवं नैतिक समर्थन की पुन: पुष्टि करते हैं। उन्होंने कहा कि यह साल पाक के लिए इस लिहाज से भी अहम है क्योंकि वह अब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें