फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में कोई प्रजातंत्र नहीं: इमरान खान

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में तहरीके इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान ने कहा है कि जब तक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे तबतक वो अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन


इस्लामाबाद के आबपारा चौक पर शनिवार की सुबह चार बजे के आस-पास एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए इमरान खान ने ये बातें कहीं। लगातार बारिश के बावजूद इमरान खान के हजारों समर्थक जलसे में मौजूद थे।

इमरान खान ने कहा कि देश में कोई प्रजातंत्र है ही नहीं, लिहाजा उन पर इसे डीरेल करने के आरोप बेबुनियाद हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी एक नया पाकिस्तान बनाएगी। उन्होंने कहा कि ये आजादी की लडाई है और देश को आजाद कराने में अगर उनकी जान भी चली जाए तो उन्हें इसकी परवाह नहीं है। इमरान खान ने कहा कि शनिवार दोपहर तीन बजे से वो धरने की शुरूआत करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले इमरान खान के नेतृत्व वाला 'आजादी मार्च' इस्लामाबाद पहुंचकर समाप्त हो गया और फिर उनके हजारों समर्थक आबपारा चौक पर जमा हुए जहां सरकार ने उन्हें जलसा करने की इजाजत दी थी।

14 अगस्त की दोपहर को लाहौर से शुरू हुआ 'आजादी मार्च' 34 घंटों में लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तय करके शुक्रवार देर रात राजधानी इस्लामाबाद पहुंचा।
विज्ञापन

धार्मिक नेता ताहिरुल कादरी का मार्च

इमरान खान के अलावा धार्मिक नेता ताहिरुल कादरी भी सरकार विरोधी मार्च करते हुए इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं।

उनके हजारों समर्थक कश्मीर हाईवे पर स्थित ख्याबान-ए-सुहरावर्दी चौक पहुंच चुके हैं जहां पर सरकार ने उन्हें जलसा करने की इजाजत दी है। इमरान खान और ताहिरुल कादरी नवाज शरीफ से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

इमरान खान का कहना है कि नवाज शरीफ फौरन इस्तीफा दें और 2013 में हुए चुनाव के दौरान कथित धांधलियों की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया जाए।

नवाज शरीफ ने चुनावों में कथित धांधलियों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के जजों पर आधारित आयोग के गठन की घोषणा कर दी है लेकिन इमरान खान ने इसे खारिज कर दिया है। उनके अनुसार नवाज शरीफ के इस्तीफे के बाद ही किसी जांच आयोग का गठन किया जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें