मामला बिगड़ता देख रेहम ने झट से अपना रुख साफ किया और कहा कि मेरे ब्रिटिश ह्यूमर को गलत समझा गया। मेरे परिवार में जितने भी पुरुष हैं उनमें अधिकतर के चेहरे पर दाढी है। मैं बताना चाहती हूं कि मैं अपनी उम्र और हॉर्मोन्स को लेकर यह मजाक कर रही थी। यह एक मेडिकल जोक है।'
इसके बाद मामला और तूल पकड़ ले गया जब मौलाना ने ट्वीट जवाब दिया। उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि मैने यह 'मेडिकल ह्यूमर' सिर्फ इसलिए नोटिस किया क्योंकि जिस तस्वीर को फोटोशॉप किया गया वह मेरी है। मुझे कुछ घंटे पहले तक पता नहीं था कि वह कौन हैं। इसलिए मैंने उसी अंदाज में जवाब दिया है।'
इसके बाद रेहम और मौलाना के बीच कई ट्वीट का आदान प्रदान हुआ उसके बाद रेहम ने लिखा कि फिलहाल मैं एक राजनीतिक पार्टी की तरफ से सायबर बुलिंग का शिकार हूं।
वे लगातार मुझे डराने के लिए मेरी तस्वीरों को फोटोशॉप करते हैं। मैं उस राजनीतिक पार्टी की शुक्रगुजार हूं जिसने यह तस्वीर फोटोशॉप की और मुझे आपका कमेंट मिला, सर। मैं आपके संदेशों की बड़ी प्रशंसक हूं।