फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान चले रेड जोन, कादरी लगाएंगे जनसंसद

विज्ञापन
विज्ञापन
इमरान खान ने अपनी पार्टी के तमाम सांसदों और विधायकों का राष्ट्रीय संसद और सभी प्रांतीय विधानसभा से इस्तीफा देने का ऐलान भी किया।
विज्ञापन


हालांकि उनकी पार्टी खैबर पख्तूनख्वाह के बारे में विचार कर रही है। इस सूबे में तहरीके इंसाफ के नेतृत्व वाली मिलीजुली सरकार है।

इमरान खान ने अपने समर्थकों से कहा, "मैं नहीं चाहता कि आपका पुलिस से टकराव हो। मैं कल आप सबसे आगे रेड जोन की तरफ निकलूंगा।"

उन्होंने ने यह भी कहा कि उन्हें नजरबंद भी किया जा सकता है।

जनसंसद

पाकिस्तान के गृहमंत्री चौधरी निसार ने कहा कि इमरान रेड जोन का मजाक बना रहे हैं।

दूसरी ओर अवामी पार्टी के नेता और धर्मगुरू ताहिरूल कादरी ने सरकार की वार्ता समिति से मिलने से इंकार करते हुए जनसंसद लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने लोगों से भारी तादाद में जनसंसद में पहुँचने का आह्वान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें