फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान लौटकर मुकदमे का सामना करना मुशर्रफ के लिए ‘अच्छा’ होगा : आईएचसी

Tue, 20 Nov 2018 09:54 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
परवेज मुशर्रफ
विज्ञापन
इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि परवेज मुशर्रफ के लिए पाकिस्तान लौटकर राजद्रोह के मामले में मुकदमे का सामना करना ‘अच्छा’ होगा। साथ ही उच्च न्यायालय ने उनके वकील को निर्देश दिया कि वह मामले में सुनवाई की अगली तारीख पर पूर्व तानाशाह की यात्रा कार्यक्रम जमा कराएं। 
विज्ञापन


जनरल मुशर्रफ 2016 से दुबई में रह रहे हैं और 2007 में देश में आपातकाल लागू करने के लिये राजद्रोह के मामले का सामना कर रहे हैं। मुशर्रफ मार्च 2016 में इलाज के लिए दुबई चले गए थे और फिर वापस नहीं लौटे। इस मामले में उनपर मुकदमे की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत के समक्ष बार-बार पेश नहीं होने पर 75 वर्षीय पूर्व सेना प्रमुख को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। 

दो न्यायाधीशों की एक खंड पीठ मुशर्रफ द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें उन्होंने विशेष अदालत द्वारा उनका बयान दर्ज करने के लिए न्यायिक आयोग गठित किए जाने को चुनौती दी थी। पूर्व सेना प्रमुख को राजद्रोह के मामले में छिपे रहने और इस मामले में पेश न होने और बार-बार अदालत की सुनवाई में न पहुंचने के कारण भगौड़ा घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन


डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद हाईकोर्ट (आईएचसी) की खंडपीठ ने वकील से कहा कि वह मुशर्रफ के पास दुबई जाएं, उन्हें मुकदमे का सामना करने के लिये तैयार करें और संभव हो तो वापस लेकर आएं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें