इस्लामाबाद में सार्क देशों के गृहमंत्रियों की कान्फ्रेंस में भारतीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की स्पीच को ब्लैक आउट कर दिया गया। गृहमंत्री की स्पीच को कवर करने के लिए गए मीडिया को अनुमति तक नहीं दी गई। इसके बाद गृहमंत्री ने इस सम्मेलन में रखे गए लंच में भी हिस्सा नहीं लिया और उन्होंने दौरा बीच में ही छोड़ दिया।
वहीं दूसरी ओर भारत सरकार ने ब्लैक आउट मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा है कि सार्क की बैठकों में मीडिया को अलग रखा जाता है। 'यह दक्षेस की मानक नीति है कि मेजबान देश सत्र का उद्घाटन भाषण प्रसारित करने की अनुमति मीडिया को है और वह सार्वजनिक होता है, लेकिन बाकी कार्यवाही बंद कमरे में होती है। इसका मकसद मुद्दों पर स्पष्ट एवं विस्तृत चर्चा के लिए उपयुक्त वातावरण तैयार करना है।
वहीं इस्लामाबाद में पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने भी कहा कि राजनाथ के भाषण को प्रसारित ना किए जाने जैसी कोई बात नहीं है, क्योंकि हिस्सा ले रहे किसी भी मंत्री के भाषण नहीं दिखाए गए। उन्होंने कहा, 'यह सच है कि राजनाथ सिंह का भाषण सीधा प्रसारण नहीं किया गया, क्योंकि सरकारी मीडिया ने हिस्सा ले रहे किसी भी मंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण नहीं किया।'
राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को लंबे समय से पनाह देता रहा है। उन्होंने पूछा कि आतंकवाद का कोई महिमामंडन कैसे कर सकता है। उन्होंने अफगानिस्तान और बांग्लादेश में भी आतंकी हमलों का जिक्र किया। वहीं अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने भी आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरा।
HM Rajnath Singh's speech at SAARC conference blacked out. No media allowed to cover Indian HM's speech
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
At SAARC conference lunch Pakistan HM Chaudhary Nisar who was the host did not attend.HM Rajnath Singh also did not attend the lunch
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
राजनाथ सिंह ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष चौधरी निसार अली खान से हाथ मिलाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की। इसके बाद सिंह सम्मेलन वाले हॉल की ओर बढ़ गए। इस सम्मेलन की कवरेज के लिए नई दिल्ली से आए भारतीय मीडिया के सदस्यों को इसकी तस्वीरें लेने का मौका तक नहीं दिया गया। वहीं, भारतीय मीडिया को पाकिस्तानी अधिकारियों से दूर ही रखा गया।
राजनाथ सिंह इस्लामाबाद से निकल चुके हैं और दिल्ली एयरपोर्ट पर शिड्यूल उनके प्रेस कान्फ्रेंस को कैंसिल कर दिया गया है।
Even before HM is back from Pak, you want to make headline, your headline is not my deadline-Venkaiah Naidu to media pic.twitter.com/GXU8SkPixb
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016