फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पहुंचे राजनाथ, सार्क वेन्यू से कुछ दूरी पर सलाऊद्दीन की अगुआई में विरोध

Wed, 03 Aug 2016 09:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
दक्षेस देशों के सम्मेलन में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंच गए हैं। राजनाथ सिंह के साथ गृह एवं विदेश मंत्रालयों के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी पाकिस्तान गया है। वे यहां दक्षिण एशियाई देशों के बीच अर्थपूर्ण सहयोग की जरूरत पर बात करेंगे। आपको बता दें कि राजनाथ सिंह बतौर गृह मंत्री पाकिस्तान के पहले दौरे पर आए हैं। दूसरी ओर कॉन्फ्रेंस वेन्यू से 7 किमी. दूर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का सरगना सैयद सलाहुद्दीन की अगुआई में विरोध प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन


विरोध करने वालों ने भारत का झंडा भी जलाया। वहीं राजनाथ सिंह की सुरक्षा में 200 कमांडो लगे हैं। उन्हें प्रसीडेंट लेवल की सुरक्षा दी जा रही है। राजनाथ के पहुंचते ही पाकिस्तान में जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन होने शुरू हो गए। बता दें कि हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद की धमकियों की के बाद से राजनाथ सिंह की सिक्युरिटी काफी टाइट की गई है।
  HM Rajnath Singh arrives in Islamabad (Pakistan) for SAARC Conference. pic.twitter.com/BkXDCffN55 — ANI (@ANI_news) August 3, 2016
Trending Videos
विज्ञापन

हाफिज सईद ने देशभर में प्रदर्शनों की चेतावनी दी थी

- फोटो : ANI
राजनाथ सिंह के पाकिस्तान में विरोध किए जाने की खबरों के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बुधवार को हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सैयद सलाउद्दीन के नेतृत्‍व में रैली निकालकर राजनाथ का विरोध किया था। पाकिस्‍तान के आतंकी हाफिज सईद ने देशभर में प्रदर्शनों की चेतावनी दी थी।

उसने कहा था कि जब राजनाथ सिंह इस्‍लामाबाद आएंगे, तो पूरा पाकिस्‍तान उनका विरोध करेगा। केन्‍द्रीय गृह राज्‍य मंत्री किरन रिज‍िजू के अनुसार, ”गृहमंत्री पाकिस्‍तान में सार्क देशों की बैठक में शामिल होने गए हैं। यह बहुपक्षीय बैठक है, न कि द्विपक्षीय चर्चा।" उन्होंने कहा है कि गृह मंत्री अपने पाकिस्तानी दौरे में आतंकवाद पर चर्चा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें