कश्मीर के नाम पर आतंकियों का "डोनेशन कैंप"
- फोटो : ANI
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट में आतंकी हाफिज सईद से जुड़े आतंकी दल फलाह-ए-इंसानियत ने कश्मीर के नाम पर डोनेशन कैंप लगाया और लोगों से डोनेशन मांगी। ये कैंप आतंकी संगठन के सहयोगी दल ने तब लगाया है जब कश्मीर में सेना और आतंकियों में लगातार मुठभेड़ हो रही है।
Rawalakot(PoK): Falah-e-Insaniyat, a wing of Hafiz Saeed's JuD organized a donation camp in the name of Kashmir pic.twitter.com/4kqFZ04zPW
— ANI (@ANI_news) July 3, 2017
गौरतलब है कि सोमवार को भी कश्मीर में सेना और आतंकियों की मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। एक तरफ पाकिस्तान के आतंकियों पर अमेरिका एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ आतंकी संगठनों और उनके आकाओं के घटक दल कश्मीर में डोनेशन कैंप लगाकर कश्मीर की जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं।
हाफिज सईद भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी है लेकिन वो पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा है और उसके सहयोगी आतंकी दल कश्मीरी जनता को डोनेशन कैंप का लालच देकर अपनी तरफ करने की कोशिश कर रहे हैं।
पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से ठीक पहले अमेरिका ने हाफिज सईद का नाम आतंकियों की लिस्ट में डाल दिया है। लेकिन पाकिस्तान ने उसे कश्मीर की आजादी का सिपाही बताया है।