फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के कराची में हिंदू डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

Sun, 07 Aug 2016 05:14 AM IST
एजेंसी/ कराची
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के कराची शहर में 56 वर्षीय एक हिंदू डॉक्टर की हत्या कर दी गई। डॉक्टर पिरीतम लखवानी को उनके क्लीनिक के बाहर गोली मारी गई। इसे ‘धर्म से प्रेरित हत्या’ माना जा रहा है। बृहस्पतिवार को पाक कॉलोनी के बारा रोड के नजदीक अज्ञात हमलावरों ने लखवानी के सीने पर गोली मारी।
विज्ञापन


हमले में गंभीर रूप से घायल लखवानी को अब्बासी शहीद अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए आगा खान यूनिवर्सिटी अस्पताल भेज दिया गया। शुक्रवार को इलाज के दौरान लखवानी ने दम तोड़ दिया।

वह यहां के गार्डन ईस्ट इलाके में रहते थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के विधायक संजय परवानी ने इसे धर्म से प्रेरित हत्या करार दिया है।
विज्ञापन


द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लखवानी के बेटे राकेश कुमार के हवाले से बताया, ‘जिस समय उन पर हमला किया गया, उस वक्त वह अपने क्लीनिक से घर लौट रहे थे। किसी ने मेरे पिता के फोन से मुझे फोन किया और मुझे बताया कि उनकी हत्या कर दी गई है।’

मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता की किसी से व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी और न ही उन्हें कोई धमकी भरा फोन आया था। वह पिछले 15 साल से अपना क्लीनिक चला रहे थे। लखवानी का क्लिनिक पाक कॉलोनी के बारा रोड के समीप रिहायशी इलाके में था।

वारदात के समय इलाके की बिजली भी गुल हो गई थी। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि हमले के पीछे कौन है? पुलिस अभी तक यह भी पता नहीं लगा पाई कि कितने हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें