फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशद्रोह मामले में पाकिस्तान के पूर्व पीएम मुशर्रफ के खिलाफ 9 अक्तूबर से होगी रोजाना सुनवाई

Tue, 11 Sep 2018 03:15 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Pervez Musharraf (File Photo)
विज्ञापन

देशद्रोह के मामले में पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एक विशेष अदालत ने सोमवार को कहा कि वह 9 अक्तूबर से रोजाना सुनवाई करेगी। नवंबर, 2007 में गैर-संवैधानिक आपातकाल लागू करने के मामले में पाकिस्तान की पिछली सरकार ने 2013 में मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था। मुशर्रफ फिलहाल दुबई में रह रहे हैं।

विज्ञापन


विशेष अदालत की तीन सदस्यीय पीठ की अध्यक्षता करने वाले जस्टिस यावर अली ने कहा कि इस मामले में जल्द ही फैसला आ जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्रालय से लिखित में जवाब मांगा है कि आखिर मुशर्रफ को कैसे अदालत में पेश किया जाता सकता है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुशर्रफ को एक्जिट कंट्रोल लिस्ट से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद वापस आने का वादा करके इलाज के लिए 18 मार्च, 2016 को मुशर्रफ दुबई चले गए। उसके बाद से वे लगातार सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पाक वापसी से इनकार करते रहे हैं।
विज्ञापन


मुशर्रफ के वकील अख्तर शाह ने कहा कि उनकी तबीयत सही नहीं है और डॉक्टरों ने उन्हें यात्रा से मना किया हुआ है। यदि उन्हें राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा मुहैया कराई जाए तो वे अदालत में पेश होने पर विचार कर सकते हैं। (इनपुट : एजेंसी) 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें