फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज ने दी शरीफ को धमकी- 'मत बढ़ाओ भारत के साथ दोस्ती का हाथ '

Wed, 22 Jul 2015 09:30 AM IST
एजेंसी/लाहौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दबाव में कश्मीर मसले के बिना भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाने पर मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को धमकी दी है।
विज्ञापन


सईद ने कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भारत के साथ एकतरफा दोस्ती के बारे में नहीं सोचना चाहिए। ऐसा कोई भी कदम कश्मीरियों का दिल दुखाएगा। पाकिस्तान की सरकार को कश्मीरी लोगों  के बिना भारत के साथ वार्ता नहीं करनी चाहिए।

सईद ने कहा कि पाकिस्तान को कश्मीर के मसले पर अंतरराष्ट्रीय दबाव में नहीं आना चाहिए और अपने सिद्धांतों पर कायम रहना चाहिए। 10 जुलाई को रूस के उफा शहर में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ की द्विपक्षीय मुलाकात के बाद सईद का यह बयान सामने आया है।
विज्ञापन


इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने अटकी पड़ी आपसी वार्ता प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने को निर्णय लिया था। वर्ष 2008 में मुंबई पर हमला करने वाले प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के संस्थापक सईद ने शरीफ सरकार को सलाह देते हुए कहा कि भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाने की बजाय उसे कश्मीरी जनता की वकालत करनी चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें