फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: चुनाव लड़ने के लिए हाफिज सईद ने चला अब ये दांव

Thu, 14 Jun 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
हाफिज सईद
विज्ञापन

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद का अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का सपना चकनाचूर होने के बाद नया दांव चला है। हाफिज सईद की पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) ने निर्णय लिया है कि वह पाकिस्तान में आगामी आम चुनावों में एक छोटे दल के बैनर तले चुनाव लड़ेगा। यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने बुधवार को दूसरी बार एमएमएल को मान्यता देने वाली अर्जी को खारिज कर दिया था। यह फैसला मुंबई हमलों में उसके साजिशकर्ता होने और प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) से संबंध रखने की वजह से लिया गया है। 

विज्ञापन


एमएमएल के लगभग 200 उम्मीदवार 25 जुलाई को होने वाले चुनाव में अल्लाह-ओ-अकबर (एएटी) पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे। इस पार्टी को चुनाव आयोग ने मान्यता दे रखी है। एमएमएल ने घोषणा की है कि यदि चुनाव से पहले उच्चतम न्यायालय उनके हक में फैसला नहीं करती है तो उसके उम्मीदवार एएटी के बैनर तले चुनाव लड़ेगी। चुनाव आयोग की सूची में एएटी दसवें नंबर पर है।

एएटी एक बहुत कम पहचान वाली पार्टी है जिसके मुखिया बहवलपुर के रहने वाले मियां इहसान बारी हैं। इस पार्टी को चुनाव आयोग ने पहले से ही कुर्सी वाला चुनाव चिह्न आवंटित किया हुआ है। चुनाव आयोग के चार सदस्यों ने एमएमएल को मान्यता देने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया था कि पार्टी जेयूडी प्रमुख की विचारधारा का पालन करती है।
विज्ञापन


समूह के एक पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि आयोग को लिखे पत्र में गृह मंत्रालय ने झूठा दावा किया है कि एमएमएल अध्यक्ष, सैफुल्ला खालिद सईद का दामाद है। जबकि दोनों पास के रिश्तेदार तक नहीं हैं। हालांकि गृह मंत्रालय ने आयोग से अपने पत्र को गुप्त रखने के लिए कहा था। एमएमएल के प्रवक्ता तबिश कय्यूम ने कहा कि उनकी पार्टी आयोग के फैसले को ऊपरी अदालतों में चुनौती देगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें