फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज सईद ने नरेंद्र मोदी को दी नसीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी संगठन जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने कहा है कि नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के हिंदुओं को भड़काने के बजाए भारत में मुसलमानों के अधिकार सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


सईद ने ट्वीट करके कहा, "मैं चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी ये सुने कि पाकिस्तान में हिंदू, उनका जीवन और उनका सम्मान पूरी तरह सुरक्षित है और उनकी हालत वैसी नहीं है, जैसा आपने मुसलमानों के साथ किया है।"

सईद ने ट्विटर के जरिए ये बात रखी है।
Trending Videos
विज्ञापन

मोदी से मांगी सफाई

हाफिज सईद ने ये ट्वीट एक ऐसे वक्त में किया है जब भारत में भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को एक जनसभा में कहा था कि जो लोग मोदी के विरोधी हैं उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। उनके इस बयान को लेकर ख़ासा विवाद हो रहा है।

इसबीच आरएसएस के एक अन्य संगठन विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया के विवादास्पद बयान के बाद मीडिया में कट्टरपंथी हिंदू ताकतों की आलोचना की जा रही है।

भारत में इस समय आम चुनाव चल रहे हैं और इन चुनावों के परिणाम 16 मई को आएंगे। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में भाजपा को काफी आगे बताया जा रहा है।

भाजपा ने नरेंद्र मोदी को अपने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है, जिनकी छवि एक कट्टर हिंदूवादी नेता की है। वो अपने बयानों में अक्सर पाकिस्तान पर निशाना साधते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें