पाकिस्तान में छात्राओं के एक गुट ने इस्लामिक स्टेट के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए पाकिस्तान चरमपंथियों का आह्वान किया है कि वो इस्लामिक स्टेट का साथ दें।
ये छात्राएं एक वीडियो में दिखाई दी हैं जहां वो पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के लाल मस्ज़िद से ये अपील कर रही है।
ये छात्राएं लाल मस्जिद से जुड़ी हैं। छात्राओं के स्कूल की प्रिंसिपल ने बीबीसी को बताया कि उन्हें वीडियो के बारे में जानकारी है और उन्होंने ये वीडियो बनाने की अनुमति दी है।
संवाददाताओं का कहना है कि पाकिस्तान में इस्लामिक स्टेट के लिए ये अब तक का सबसे खुला समर्थन है। ये समर्थन ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तानी तालिबान और इस्लामिक स्टेट के कुछ लड़ाकों के बीच संभावित संबंधों पर पहले से ही चिंता जताई जा रही है।