फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुशर्रफ पर हमले के चार आरोपियों को फांसी

Sun, 21 Dec 2014 09:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ हमले की योजना बनाने के आरोपी चार लोगों को पाकिस्तान में फांसी दे दी गई। इन चारों आरोपियों को रविवार को फैसलाबाद की जिला जेल में फांसी दी गई।
विज्ञापन


इन चारों आरोपियों को फैसलाबाद की सेंट्रल जेल से जिला जेल की डेथ सेल में शनिवार को लाया गया था। इन चारों आरोपियों के नाम जुबैर अहमद, राशिद कुरैशी, गुलाम सरवार भाटी और अखलाख अहमद (रूस का नागरिक) था।

सभी आरोपियों को जिला जेल में बेहद कड़ी निगरानी में लाया गया क्योंकि फांसी पाने वाले कैदियों को निकालने के लिए जिस ट्रैपडोर को खोला जाता था उसको खोलने वाला व्यक्ति उस वक्त सेंट्रल जेल में मौदूद नहीं था।
विज्ञापन


फांसी दिए जाने से पहले आरोपियों के परिजनों को उनसे मिलने का थोड़ा वक्त दिया गया था। किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी काफी चुस्त दुरूस्त रखी गई थी।
विज्ञापन


जिस वक्त कंटेनरों और बैरिकेडिंग को जिला-जेल की तरफ लगाया जा रहा था उस वक्त भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया था। (साभार: डॉन डॉट कॉम)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें