पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ
पनामा पेपर्स में नाम आने के बाद अयोग्य ठहराए गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बुधवार को भ्रष्टाचार के मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी अदालतें दोहरा रवैया अपना रही हैं।
67 वर्षीय शरीफ अपनी बेटी मरियम नवाज, दामाद कैप्टन मुहम्मद सफदर के साथ जवाबदेही कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा उनके खिलाफ दर्ज किए गए भ्रष्टाचार के तीन मामलों की सुनवाई बुधवार से शुरू हुई। कोर्ट ने पिछले हफ्ते 27 नवंबर तक पेशी से छूट की शरीफ की याचिका को स्वीकार कर लिया था।
पढ़ें- शिकंजे में नवाज शरीफ, तीन अलग-अलग केस का करेंगे सामना
हालांकि वह बुधवार को ही कोर्ट में पेश हो गए। कोर्ट ने ब्रिटेन में उपचार करा रही कुलसुम नवाज की देखभाल के आधार पर पेशी से राहत दी थी। अदालत की कार्यवाही से पहले मीडिया से बात करते हुए तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ ने कहा कि पीएमएल-एन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने वादे पूरे करेगी।