फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया हजारा समुदाय के पांच सदस्यों की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या

Tue, 10 Oct 2017 03:37 AM IST
एजेंसी, कराची
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान में सोमवार को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने शिया हजारा समुदाय के लोगों पर गोलीबारी कर दी। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य एक व्यक्ति घायल है। 
विज्ञापन


दरअसल बलूचिस्तान में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में कासी रोड पर उग्रवादियों ने एक वाहन पर हमला किया।

 यह हजारा समुदाय के लोगों के खिलाफ एक सोची समझी हत्या है। जिन्हें अक्सर तालिबान से जुड़े उग्रवादियों द्वारा अंजाम दिया जाता है। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में पांच लोग मारे गए और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। जबकि हमलावर बाइक पर सवार होकर भाग निकलने में कामयाब हो गए। मामले की पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें