फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK में शरीफ का विरोध, 'गो नवाज गो' नारा लगाने पर 5 खिलाड़ी अरेस्ट

Sun, 23 Apr 2017 01:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
पाकिस्तान पीएम नवाज शरीफ
विज्ञापन
पनामा पेपर्स लीक मामले में नाम सामने आने के बाद पाकिस्तान में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का लगातार विरोध हो रहा है। अब रेलवे के एक कार्यक्रम में नवाज शरीफ का विरोध करने के आरोप में पांच खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया गया है। इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक पांचों खिलाड़ी 'गो नवाज गो' का नारा लगा रहे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रेलवे पुलिस ने पांचों को उस वक्त गिरफ्तार किया जब रेल मंत्री ख्वाजा साद रफीक लाहौर में भाषण दे रहे थे। इसी दौरान पांचों खिलाड़ी शरीफ के खिलाफ 'गो नवाज गो' का नारा लगाने लगे। रफीक ने नारे को रुकवाने के लिए अधिकारियों से कहा, लेकिन पांचों खिलाड़ी और जोर से नारा लगाने लगे। 

इस बीच रेलवे पुलिस वहां आई और पांचों खिलाड़ियों को अपने साथ ले गई। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। रेलवे के प्रवक्ता नाजम वली ने कहा कि पांचों के परिजनों से शिकायत के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। हिरासत में लिए जाने पर विपक्षी पार्टी तहरीके इंसाफ ने कड़ा विरोध किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि पनामा पेपर्स में नाम आने के बाद से ही प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सवालों के घेरे में हैं। मामले की जांच के लिए पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने साझा जांच दल (जेआईटी) बनाया है। जेआईटी अगले 60 दिन में कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। जेआईटी, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में रहेगा और हर 15 दिन में कोर्ट को जांच की प्रगति के बारे में जानकारी देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें