विश्व के दुर्दांत आतंकी संगठनों में शामिल अल-कायदा का सरगना अल-जवाहिरी पाकिस्तान के कराची शहर में रह रहा है। न्यूजवीक मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई उसको संरक्षण दे रही है।
पाकिस्तान के पूर्व उच्च अधिकारी ने न्यूजवीक से कहा कि जवाहिरी के अलावा उसका बेटा हमजा बिन लादेन को भी आईएसआई ने पनाह दे रखी है।
2001 से आईएसआई कर रही है जवाहिरी की सुरक्षा
उच्च अधिकारी ने बताया कि जवाहिरी पाकिस्तान के कराची शहर में रह रहा है। ओबामा प्रशासन ने पिछले साल जवाहिरी को मारने के लिए अफगानिस्तान में ड्रोन हमले किए थे, लेकिन जवाहिरी इसमें बच गया था। 2001 में जब अफगानिस्तान से अमेरिकी सेनाओं की वापसी हुई थी, तब से आईएसआई जवाहिरी का संरक्षण कर रही है।
जिस जगह पर अमेरिका ने ड्रोन हमला किया था, उसके बगल वाले कमरे में जवाहिरी मौजूद था। हमले के बाद हुए धमाके में जवाहिरी बच तो गया लेकिन उसका चश्मा टूट गया।