फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान चुनाव : पहली बार सामान्य सीटों पर भी 5 फीसदी महिलाओं को टिकट देना हुआ अनिवार्य

Sun, 01 Jul 2018 12:47 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
विज्ञापन
मरियम नवाज
विज्ञापन
पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने हैं। इस चुनाव के मद्देनजर पाकिस्तान में इस बार कई तरह के बदलाव किए गए हैं। चुनाव आयोग ने हाल ही में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पहली बार पोलिंग बूथ के अंदर भी सेना को तैनात करने का फैसला किया था। अब एक और नए बदलाव के तहत पाकिस्तान में प्रत्येक राजनीतिक पार्टी को सामान्य सीटों पर भी कम से कम 5 फीसदी महिलाओं को टिकट देना अनिवार्य किया गया है। ये अनिवार्यता 2017 इलेक्शन एक्ट के तहत की गई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए भी पाकिस्तान चुनाव आयोग द्वारा एक और सराहनीय कदम उठाया गया है। अगर किसी सीट पर महिलाओं की वोटिंग प्रतिशत 10 फीसदी से कम रहती है तो वहां दोबारा चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति पहले से ही चिंताजनक है और पिछले आम चुनाव में जिस तरह से महिलाओं की वोटिंग प्रतिशतता काफी कम रही थी, उसको देखते हुए चुनाव द्वारा यह फैसला किया गया है। 
 
Trending Videos

10 करोड़ से ज्यादा वोटर करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

इस बार के आम चुनाव में पाकिस्तान में 10 करोड़ 65 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पिछले आम चुनाव के मुकाबले इस बार वोटरों की संख्या 2 करोड़ ज्यादा है। कुल मतदाताओं में 5.92 करोड़ पुरुष हैं जबकि 4.67 करोड़ महिला हैं। पुरुषों के मुकाबले इस बार महिला मतदाताओं की संख्या 1.25 करोड़ कम हैं। कुल 91 लाख महिलाएं पहली बार इस चुनाव में वोट करेंगी। 

कुल 21,482 उम्मीदवारों में 436 महिलाओं ने इस बार भरा है पर्चा 

इस बार के चुनाव में कुल 21,482 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, जिसमें 436 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। पिछले आम चुनाव के मुकाबले इस बार कम उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। 2013 में कुल 28,302 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। सबसे ज्यादा पंजाब प्रांत से 231 महिलाओं ने इस बार पर्चा भरा है। हालांकि यह संख्या घट-बढ़ भी सकती है, क्योंकि अभी तक पार्टियों की ओर से लिस्ट फाइनल नहीं हुई है।
विज्ञापन

पाक संसद में महिलाओं की स्थिति भारत से बेहतर

वैसे तो पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति बेहद ही खराब है, लेकिन संसद में प्रतिनिधियों की उपस्थिति भारत से बेहतर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, संसद में महिला प्रतिनिधियों के लिहाज से दुनिया के 199 देशों में पाकिस्तान 89वें नंबर पर है। जबकि भारत इस मामले में 148वें पायदान पर है। इस मामले में पाकिस्तान अमेरिका से भी आगे है। संसद में महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति के मामले में अमेरिका 97वें नंबर पर है।  

पाकिस्तान की 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में इस वक्त कुल 70 महिला सांसद हैं। यह कुल सदस्यों की संख्या का 20.6 प्रतिशत है। वहीं, भारत की 542 सदस्यीय लोकसभा में कुल 64 महिला सांसद हैं, जो कुल सदस्यों की संख्या का महज 11.8 प्रतिशत ही है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें