फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीम अकरम पर हुआ जानलेवा हमला, बाल बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम की कार पर एक अज्ञात हमलावर ने गोली चलाई। हमले के वक्त अकरम कार में ही मौजूद थे और फिलहाल वह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है पाकिस्तान के कराची में उनकी कार पर जब हमला हुआ उस वक्त वह कराची नेशनल स्टेडियम जा रहे थे। अकरम वहां एक फास्ट बॉलिंग कैम्प चला रहे है। स्टेडियम के रास्ते में ही वह एक जगह ट्राफिक में रूके। इसी दौरान एक शख्स ने उनकी कार पर गोली दागा। पुलिस के मुताबिक दो लोगों के आपसी झगड़े के कारण सड़क पर जाम लग गया था। इसी दौरान अकरम की कार वहां आकर रूकी।

आपस में झगड़ रहे दोनों लोगों का विवाद इतना बढ़ गया कि उनमें से एक ने बंदूक निकालकर गोली चला दी जो सीधे अकरम की कार पर जाकर लगी। वहां मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया की वसीम अकरम उस गोली का निशाना नहीं थे। वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से इस झड़प में फंस गए थे।
विज्ञापन

वसीम और पुलिस के दावों में अंतर

वहीं वसीम अकरम ने पुलिस अधिकारियों के इस बयान का खंडन किया है। उनका कहना है, 'पहले एक कार मेरी कार को धक्का मारा और जब मैंने उससे इस बारे में पूछा तो उसने बंदूक निकालकर गोली दाग दी।'

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वसीम अकरम इन दिनों पूरे पाकिस्तान के 20 चुनिंदा तेज गेंदबाजों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इनका चयन एक टैलेंट हंट के जरिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया था।

साल 1984 में एक टैलेंट हंट के दौरान ही दुनिया के नजरों में आए वसीम ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना एक अलग मुकाम बनाया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 414 और एकदिवसीय करियर में 502 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन

पाक क्रिकेटरों ने हमले की निंदा की

पाकिस्तानी क्रिकेट समुदाय ने वसीम पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने सरकार से दोषियों को तुरंत पकड़ने की मांग की है। पूर्व क्रिकेटरों सकलैन मुश्ताक, मोइन खान, राशिद लतीफ, मोहसिन खान, बासित अली, सलाउद्दीन अहमद ने इस हमले की कड़े शब्दों करते हुए अकरम के बाल-बाल बचने पर खुशी जताई। क्रिकेट प्रशंसकों ने भी सोशल मीडिया पर इस हमले की निंदा की।

- मुझे सुनकर खुशी हुई कि वसीम हमले में सुरक्षित बच गए। मैं उन पर हुए हमले की निंदा करता हूं।

- इमरान खान, पूर्व क्रिकेटर और राजनेता

- मैं इस हमले से दुखी और स्तब्ध हूं और इसकी घोर निंदा करता हूं। सरकार को मामले की तह में जाकर अपराधियों को गिरफ्तार करके सामने लाना चाहिए।

-  शाहिद अफरीदी, पाक क्रिकेटर

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री सैयद कईम अली शाह ने हमले पर आश्चर्य जताया है। उन्होंने सिंध प्रांत के आईजी से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। स्थानीय एसपी ने बताया कि घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली गई है। कार का पता लगाया जा रहा है और हमलावर जल्द ही पुलिस की पकड़ में आ जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें