फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के पंजाब में शादियों में पटाखे फोड़ना गैरकानूनी

Fri, 15 Apr 2016 08:37 PM IST
एजेंसी/ लाहौरा

सार

  • पंजाब प्रांत सरकार ने शादियों में दिखावे पर लगाम कसने के लिए बनाया कानून
  • दहेज लेने और एक डिश से ज्यादा परोसने पर हो सकता है 20 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पाकिस्तान में शादियों में किए जाने वाले दिखावे पर लगाम कसने के लिए कानून का सहारा लिया जा रहा है। पंजाब प्रांत सरकार ने शादी में पटाखे फोड़ने, दहेज लेने और देने व एक से ज्यादा डिश परोसने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए कानून पास किया गया है। इस कानून का उल्लंघन करने वालों को कम से कम एक महीने की सजा हो सकती है या फिर उन्हें 20 लाख रुपये दंड के तौर पर भरने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


पंजाब प्रांत की विधानसभा में बृहस्पतिवार को यह कानून बहुमत के साथ पास हुआ। कानून में किसी भी तरीके से पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। होटलों व रेस्तरां को सख्त हिदायत दी गई है कि वे किसी भी शादी में एक डिश से ज्यादा नहीं परोसेंगे। यही नहीं, वेडिंग हॉल वालों के लिए भी कड़े प्रावधान किए गए हैं।

कानून के मुताबिक कोई भी शादी रात के 10 बजे से पहले संपन्न हो जानी चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने इस कानून को कड़ाई से लागू करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि यह कानून शादियों मेें गैरजरूरी दिखावे को खत्म करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें