फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ के खिलाफ FIR दर्ज, लोगों को सेना के खिलाफ भड़काने का आरोप

Fri, 05 May 2017 01:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
पाकिस्तान पीएम नवाज शरीफ
विज्ञापन
पाकिस्तान में सरकार और आर्मी के बीच उठी गरमा-गरमी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब रावलपिंडी पुलिस ने पाक पीएम नवाज शरीफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवाज पर लोगों को सेना के खिलाफ घृणा फैलाने और उन्हें उकसाने का आरोप है।
विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तानी आर्मी और सरकार में अच्छे रिश्ते दिख रहे थे। शनिवार को पाक पीएम नवाज शरीफ ने टॉप सुरक्षा सलाहकार को निकाल दिया और एक सीनियर ब्यूरोक्रेट पर कार्रवाई के ऑर्डर दे दिए। चौंका देने वाली बात है कि सेना ने पीएम के इस ऑर्डर को मानने से साफ मना कर दिया है।

मेजर जनरल आसीफ गफूर ने ट्विटर पर कहा कि डॉन में छपे डॉन लीक पर नोटीफिकेशन अधूरा है और जांच बोर्ड की सिफारिशों के अनुरूप नहीं है, इसलिए इस नोटीफिकेशन को खारिज किया जाता है। ऐसा बहुत कम हुआ है जब पीएम के ऑर्डर को इस तरह से सार्वजनिक तौर पर सेना ने खारिज किया है।
विज्ञापन


बता दें कि पनामा पेपर्स में नाम आने के बाद से ही प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सवालों के घेरे में हैं। मामले की जांच के लिए पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने साझा जांच दल (जेआईटी) बनाया है। जेआईटी अगले 60 दिन में कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। जेआईटी, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में रहेगा और हर 15 दिन में कोर्ट को जांच की प्रगति के बारे में जानकारी देगा। इस बीच पनामा पेपर्स लीक मामले में नाम सामने आने के बाद नवाज का लगातार विरोध हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें